नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में कराए गए विकास कार्य व भामाशाह सभागार का लोकार्पण नगर पंचायत की चेयरमैन रेनू गुप्ता ने फीता काटकर किया

बिल्थरारोड। नगर पंचायत कार्यालय पर बुधवार को नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में कराए गए विकास कार्य व भामाशाह सभागार का लोकार्पण नगर पंचायत की चेयरमैन रेनू गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर चेयरमैन रेनू गुप्ता ने नगर में कराए गए सड़क निर्माण, एलईडी लाइट, आरओ प्लांट सहित लगभग 4 दर्जन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। वही रामलीला मैदान स्थित पोखरे का सुंदरीकरण सहित लगभग एक दर्जन विकास कार्य का निर्माण चल रहा है। श्रीमती चेयरमैन ने कहा कि नगर के विकास के प्रति कटिबद्ध हूँ। नगर के हर वार्डो का चौहमुखी विकास हुआ है। अन्य जो भी कार्य अभी तक पूरा नही हुआ है। उसे शीघ्र कराया जायेगा। वही पूर्व चेयरमैन/ प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि नगर के सभी वार्डो के सड़को व नालियों का कार्य प्रस्तावित है। जो शासन के स्वीकृति हेतु भेजा गया है। धन उपलब्ध होते ही सभी विकास कार्य अतिशीघ्र प्रारम्भ कराया जायेगा । इस अवसर पर अनामिका राय, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद नीलेश मद्धेशिया, सभासद परवेज हमजा ,सभासद मोहम्मद नैय्यर, मोहम्मद दानिश आफताब, मृत्युंजय गुप्ता , विनोद जायसवाल, आलोक गुप्ता, शंकर मद्धेशिया, सतीश गुप्ता, मनोज कुमार, गोपी, सज्जन सिंह आर्य , गोपाल जी, गुड्डू, विनोद , सुशीला भारती, प्रमोद सिंह, आदि सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
