जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में हमारा गौरव कार्यक्रम के तहत प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया

बिल्थरारोड।क्षेत्र  के पिपरौली बड़ागांव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल पर सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल समारोह के तहत हमारा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम चरण के तहत कक्षा नर्सरी से 5 वीं तक के सभी सेक्शन के एकेडमिक एवं स्पोर्ट्स टॉपर्स को अंकपत्र, प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदानकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अभिषेक कुमार का स्कूल डायरेक्टर डॉ जे आर मिश्र, प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा ने बुके देकर स्वागत करने के बाद स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और अन्य मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसे हर किसी ने सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि रैंक पाने के लिए अभिभावक दबाव देकर बच्चों समय से पहले ही तनाव न दें ताकि उनकी प्रतिभा प्रभावित न हो। समारोह में रिया भारती, पलक तिवारी, पायल तिवारी, जागृति गोयल, वैष्णवी गुप्ता, आकृति गोयल, आराध्य सिंह समेत अनेक बच्चों ने एक के बाद एक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किए। जिसे समाजसेविका श्रीमती भारती सिंह, पूर्व पशु चिकित्सक डा. ओ पी मिश्र, केके मिश्रा  आदि ने जमकर सराहा। प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा ने बताया कि हमारे गौरव कार्यक्रम के दूसरे चरण के तहत 2 अप्रैल को कक्षा 6 से 9 वीं एवं 11 वीं के उत्कृष्ट स्थान पाने वाले चयनित छात्रों को पुरस्कृत किया गया। संचालन आयुष गुप्ता एवं दिव्यांशु नवल ने संयुक्त रूप से किया।वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातमा, वरिष्ठ शिक्षक अरुण यादव, निगम मैडम, अर्चना मैडम, नीति मैडम, एचके मिश्र, शिवम मिश्र, संगीता, किरण, रवि सर, अंजू मैडम समेत अनेक शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *