बिल्थरारोड: मार्केटिंग के लिए निकले Tata में टीएसी कर्मी को अज्ञात पिकअप ने मारी टक्कर, घायल

बिल्थरारोड (बलिया)। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे चौधरी चरण सिंह तिराहा से पहले राइन मैरेज हाल के सामने एक सड़क हादसा हो गया। देवरिया निवासी राजभूषण यादव, जो भाटपारानी क्षेत्र के रहने वाले हैं और टाटा कंपनी में टीएसी (TAC) पद पर कार्यरत हैं, मार्केटिंग के काम से बिल्थरारोड के बाज़ार में निकले हुए थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में राजभूषण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पास मौजूद लैपटॉप और मोबाइल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों की सूचना पर सीयर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान आए दिन हादसों का केंद्र बनता जा रहा है, लेकिन यातायात व्यवस्था अब भी लचर बनी हुई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी ने दुर्घटना को होते देखा हो या वाहन के संबंध में जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषी को पकड़ कर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *