लावारिश हालत में सूटकेस मिलने से मचा हड़कम्प, पुलिस कर रही है निगरानी

क्षेत्राअधिकारी शिव नारायण वैस

बिल्थरारोड। बस स्टेशन के अंग्रेजी शराब के समीप रविवार के अपराहन लगभग 2 बजे लावारिस पड़े सूटकेस पाये जाने से हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना मिलते ही सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस , उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज मदनलाल मौके पर पहुँच गए और बम होने की आशंका में आस पास के लोगो को दूर हटा दिया। और चारो तरफ बोरे में बालू रखकर घेर दिया है। मौके पर सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद है साथ बम निरोधक दस्ता को इस संदिग्ध पड़े सूटकेस की जांच करने के लिए तुरन्त सूचना दी गयी। सीओ रसड़ा ने बताया कि बम निरोधक दस्ता आने के पर जांच के उपरांत ही सही पता चल पायेगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की सुबह चार पहिया वाहन से दो व्यक्ति उतरे और सूटकेस को रखकर चले गए। लगभग तीन घण्टे तक वहाँ कोई नही पहुँचा तो लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सीओ, इंस्पेक्टर दलबल के साथ पहुँच गए। सन्दिग्ध होने पर जिले पर और बम डिस्पोजल दस्ता को सूचना दी। पुलिस के अनुसार वाराणसी से शाम 7 बजे तक बम डिस्पोजल दस्ता के पहुँचने का अनुमान है उसके बाद सही पता चलेगा। कुछ लोगो द्वारा बच्चे के शव होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *