न्यू सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने दसवीं के नतीजे में बढ़ाया मान !

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) द्वारा घोषित दसवीं के नतीजों में न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के मेधावियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं के बेहतर परिणाम आने से सभी के चेहरे चमक उठे।
विद्यालय की शगुन सिंह ने 94 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। आदित्य कुशवाहा को 93 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा स्थान मिला। रितिक कुमार एवं सानिया खातून ने 92 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान और अंजली वर्मा ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे, प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे और प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद ने सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *