सपा कार्यकर्ताओं ने बेल्थरारोड विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद को अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर जमकर किया विरोध

बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के बेल्थरारोड के विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद को अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर पार्टी के सेक्टर प्रभारी व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के इस निर्णय का जमकर विरोध किया। बेल्थरारोड विधानसभा सपा के पदाधिकारियों ने लोकसभा सलेमपुर से सपा के प्रभारी पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी के उभांव मार्ग स्थित आवास पर पहुँचकर जिलाध्यक्ष के इस निर्णय का विरोध किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लोकसभा प्रभारी व पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर से पुनः विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने के लिए जिलाध्यक्ष से बातचीत करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी व उभांव के पूर्व ग्रामप्रधान संजय यादव ने कहा कि इरफान अहमद के नेतृत्व में पार्टी हर बार बेल्थरारोड से चुनाव जीतती रही है। कोई कार्यकर्ता इनका विरोध नही करता है। ऐसे में इन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद से क्यो हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें पुनः विधानसभा अध्यक्ष नही बनाया गया तो विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर, कोआपरेटिव सीयर के डायरेक्टर रूद्रप्रताप यादव, मतलूब अख्तर, अंगद यादव, रामाश्रय यादव उर्फ फाइटर,निशानी, राजनाथ यादव, अनिल यादव, रबीन्द्र यादव पूर्व डाइरेक्टर कोऑपरेटिव ,दानिश भाई आफताब अहमद ,ओमप्रकाश यादव, पूर्व क्षेत्रीय महासचिव पतिराम यादव, जोनल अध्यक्ष अमलेश कन्नौजिया, जोनल अध्यक्ष संजय यादव ,सेक्टर अध्यक्ष शशिकान्त यादव, मुन्ना यादव, अभय यादव, उमेश चौरसिया प्रधान, सचित यादव, पारस यादव, विनोद यादव, अनिल यादव पूर्व प्रधान ,विजय यादव प्रधान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *