समाजसेवी ने पिता के पुण्य तिथि पर किया पौधरोपण



बिल्थरारोड /बलिया समाजसेवी मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने सोमवार को अपने पिता स्वर्गीय स्वामीनाथ की 13 वीं पुण्यतिथि पर पौधरोपण का पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण एक परम पुनीत कार्य है। धरती पर हरियाली खत्म होती जा रही है। सभी को अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण कर उनके यादगार को जीवंत बनाना चाहिए। पेड़ पौधे हमारे जहर पीते हैं और हमें अमृत प्रदान करते हैं। इस अवसर पर अखिलेश गुप्ता, जीतेंद्र गुप्ता, शमशेर यादव, सोनू मद्धेशिया, संजय कुमार, नवीन आदि मौजूद रहे।
