बिल्थरारोड बलिया में होने जा रहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ!

बिल्थरारोड/अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन बलिया के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बरनवाल धर्मशाला, पन्नालाल कटरा, पुलिस चौकी के पास, बिल्थरारोड, बलिया (उ.प्र.) में 13 सितम्बर 2025, शनिवार से शुरू होकर 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार तक चलेगा।
कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध प्रवक्ता ओमप्रकाश दास जी अपनी वाणी से भक्तों को अध्यात्म और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करेंगे।
आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों से निवेदन किया है कि वे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ इस कथा में सम्मिलित होकर धर्म, अध्यात्म और ज्ञान का लाभ प्राप्त करें। कथा के माध्यम से जहां भक्ति रस का संचार होगा, वहीं समाज में सद्भाव और संस्कारों को भी बल मिलेगा।
आयोजक:
सुरेश बर्नवाल, विनय कुमार बर्नवाल, जनक दास, अनिल कुमार एवं समस्त नगरवासी।
यह आयोजन नगर में भक्ति और आध्यात्मिकता का एक अनोखा संगम बनने जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए दिव्य अनुभूति का अवसर प्रदान करेगा।
Nilesh deepu
