रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से कर रही पड़ताल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कुन्डैल ढाला से आगे मडुवाडीह- भटनी रेलवे लाइन पर शनिवार के भोर में 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुँची उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा इसकी छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार भोर में लगभग 3 बजे कुछ लोग टहलने के लिए गए इसी बीच कुन्डैल ढाला से आगे रेलवे लाइन ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना का पता लगाने में जुट गई है। युवक पीले रंग का शर्ट, काला पैंट व सफेद जूता पहना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नही हो सकी थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारण का पता चल सकेगा।
