उभांव थाना के सरकारी वाहन के चालक घनश्याम मिश्र सेवानिवृत्त
अच्छे कर्मों का फल अच्छा मिलता है: इंस्पेक्टर राजीव मिश्र

बेल्थरारोड। उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र अपने सरकारी वाहन के चालक घनश्याम मिश्र की सेवा निवृत होने के बाद मंगलवार की शाम थाना परिसर में आयोजित सादे समारोह के बीच कहा कि मानव की पूजा उसके अच्छे कर्मो से होती है। इस मौके पर मुझे दुःख हो रहा है कि एक नेक कर्मी हमसे आज जुदा हो रहा है। उन्होने कहा कि अल्प समय तक चालक मिश्र का उनका साथ रहा, लेकिन उनके चरित्र एवं कर्मो का वर्णन करते नही थके। उन्होने अन्य पुलिसकर्मियों से भी चालक मिश्र के क्रिया कलापों से सीख लेने की नसीहत दी। अंत में निरीक्षक मिश्र ने चालक मिश्र को सुखद एवं सफल जीवन ब्यतीत करने की ईश्वर से कामना की।
चालक मिश्र ने अपनी सेवा निवृति के बाद अपने सहयोगी कर्मियों तथा अधिकारियों से जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना की।
उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक मिश्र ने विदाई के इस मौके पर चालक मिश्र को राम चरित मानस, अंग बस्त्र, इत्यादि प्रदान करते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया। क्रमशः सभी पुलिसकर्मियों ने भी मिश्र को माल्यार्पण किया। विदाई के इस मौके पर स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ भी उठाया।
इस मौके पर अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक रज्जन द्विवेदी, चौकी प्रभारी सीयर देवेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक संदीप यादव सहित समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *