उभांव पुलिस की बड़ी सफलता पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त राजू मास्टर गिरफ्तार !

बिल्थरारोड /अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि 13 अगस्त को वादिनी की तहरीर पर थाना उभांव में मुकदमा अपराध संख्या 225/2025 धारा 351(2) बीएनएस एवं 5m/6 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह व उनकी टीम ने शनिवार को सोनाडीह मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो० अफजाल अहमद उर्फ राजू मास्टर पुत्र स्व० एकलाख अहमद निवासी वार्ड नं० 13, जहीरगंज, बेल्थरा रोड, थाना उभांव, जनपद बलिया के रूप में हुई है।
अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर यादव तथा हेड कांस्टेबल प्रेम बहादुर सिंह शामिल रहे।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
