संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत पुलिस कर रही पड़ताल
बलिया रामगढ़ मार्ग पर सरकारी शराब की दुकान के समीप भरौली गांव निवासी एक युवक का शुक्रवार की रात पाया गया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ग्रामीणों के अनुसार भरौली ग्राम निवासी गुड्डू यादव 22 वर्ष पुत्र चंद्रदेव यादव शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे सरकारी देसी शराब के समीप मृत अवस्था में मिला अगल बगल के दुकानदारों ने उसके घर वालों की सूचना दी घर वालों ने पहुंचकर शव को लेकर चले गए थे लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस शव को लेकर के पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई पुलिस पता कर रही।
