स्थानांतरण होने पर लोगो ने सीयर चौकी प्रभारी देवेन्द्र कुमार को फुल मालाओ के साथ किया विदा

बिल्थरारोड। उभांव थाना अंतर्गत सीयर पुलिस चौकी के प्रभारी देवेन्द्र कुमार का स्थानांतरण होने सोमवार को लोगो ने उन्हें फूल मालाओं के साथ भावभीनी विदाई दी। लगभग दो वर्ष तक सीयर पुलिस चौकी के प्रभारी रहे देवेन्द्र कुमार स्थानांतरण के बाद विदा होने पर लोगो के द्वारा मिले प्यार, स्नेह पर भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोगो से जो हमे प्रेम, स्नेह मिला है ,उसे भूल नही पाऊँगा। सभासद राममनोहर गांधी ने अंगवस्त्र, पेन, डायरी देकर चौकी प्रभारी को सम्मानित किया। इस दौरान कवि व शायर अरशद हिंदुस्तानी ने विदाई गीत’ गम विदाई का रुलायेगा बहुत,,,, प्रस्तुत किया। इस मौके पर वार्ड नम्बर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम, वार्ड नम्बर 3 के सभासद नीलेश दीपू, वीरू पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, फ़हद बीन सराफत, ओमप्रकाश भोलू, आकाश भोला, विनय वर्मा,अली रजा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
