पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री स्व मुलायम सिंह के निधन के ग्यारहवें दिन देवराज इण्टर कालेज पशुहारी पर उनके चित्र श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

बिल्थरारोड। / पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के ग्यारहवें दिन शुक्रवार को देवराज इण्टर कालेज पशुहारी में नेता जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर सपा नेता पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि राजनाथ यादव, रमेश कनौजिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य अभयेश मिश्र, रामकेश यादव, श्रीकृष्ण यादव, राकेश कुमार, सुनीता वर्मा, सुनील यादव, लल्लन सिंह पटेल, सुनीता वर्मा, रंजन चंद्रा, मालती मैडम, संजय यादव, अखिलेश यादव,उमेश यादव, ओमप्रकाश यादव, हरिकान्त यादव, सोमारी देवी, पिंटू आदि मौजूद रहे। ज्ञात हो कि मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने 10 अक्टूबर को सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। नेताजी को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की दिक्कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था । तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी । 82 साल की उम्र में बीते 10 अक्टूबर के सुबह उनका निधन हो गया । जिससे शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन के ग्यारहवें दिन विद्यालय पर उनके चित्र पर विद्यालय के छात्र/ छात्राओं सहित समस्त स्टाप ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *