तेज रफ्तार बाइक के टक्कर से जूता चप्पल मरम्मत करने वाले वृद्ध की मौत!

बलियाः उभांव थाना के फरसाटार गांव में तेज रफ्तार बाइक के धक्के से घायल सुमेर प्रसाद (60) की इलाज के दौरान मंगलवार को आधी रात के बाद मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को जिला अस्पताल भेज दिया। इधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक फरसाटार चट्टी पर ही सड़क किनारे चप्पल जूता मरम्मत कर गुजर बसर करता था। घटना के समय मंगलवार की शाम सात बजे के आसपास वह अपना सामान समेटकर घर जा रहा था कि फरसाटार अंबेडकर मूर्ति के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसे उपचार के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल से मऊ ले जाया गया। जहां आधी रात के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसका शव बुधवार को गांव पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *