अब विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए नही लगाना पड़ेगा पावर हाउस का चक्कर- जेई अवधेश कुमार

बिल्थरारोड । सीयर ब्लॉक की 94 ग्राम पंचायत में तैनात 13 विद्युत सखियों के माध्यम से अब विद्युत उपभोक्ताओं का घर पर ही बिजली बिल जमा होगा। जिससे अब बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को अब पावर हाउस का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। शनिवार को सीयर ब्लाक के डवाकरा हाल में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न समूहों की विद्युत सखियों को बिजली बिल जमा करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। डीएमएम अखिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि आसानी से उपभोक्ताओं के घर घर प्रति माह निशुल्क बिल जमा करेगी तथा किसी भी बिजली उपभोक्ता को दिक्कत की सामना नही करना पडेगी और सरकार की लक्ष्य पुरा हो जायेगा और समूहों की महिलाओं का सम्मान बढेगा। विद्युत सखी सरिता को अच्छा कार्य करने से ब्लॉक की बीएमएम , खंन्ड विकास अधिकारी सीयर गजेन्द्र प्रताप सिंह, विद्युत जेई अवधेश कुमार, डीएमएम अखिलेश चौधरी के द्वारा प्रोत्साहन गिफ्ट दिया गया ।खंन्ड विकास अधिकारी सीयर गजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एक विद्युत सखी प्रतिदिन 10 हजार की विद्युत बिल जमा करें तब ब्लॉक और उनका सम्मान बढेगा। सभी को ईमानदारी से काम करने के लिए कहा। अवर अभियन्ता अवधेश कुमार ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को अनावश्यक भाग दौड़ नही करना पड़ेगा। आसानी से घर पर ही बिजली बिल जमा हो जायेगी। इस मौके पर आई एसबी मृत्युजंय राय, बीएमएम चंन्द्र प्रकाश मिश्रा, भुपेन्द्र चौधरी, सलमा, विद्युत सखी रीता देवी, अनिता, अलका पान्डेय, सीमा देवी, सरिता, रेखा सिंह, आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *