दो चार पहिया वाहनों की आपसी भिड़न्त, दो चाटिल, चिकित्सक ने किया रेफर

बिल्थरारोड / उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेल्थरारोड-नगरा राजमार्ग पर ग्राम अवाया में शुक्रवार की देर रात करीब 10.30 बजे पावर हाऊस के निकट बोलेरो नम्बर यूपी 52 बीके 8152 तथा पीकप नम्बर यूपी 60 जे 3359 की आमने-सामने की भिड़न्त हो गयी। जिससे दानों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें अंकित वर्मा (25) पुत्र केशव वर्मा ग्राम चकबन्दी उर्फ विगही थाना सलेमपुर जिला देवरिया तथा अवधेश (47) पुत्र शिवकुमार ग्राम सतनी सराय थाना कोतवाली-बलिया बुरी तरह जख्मी हो गये। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि बोलेरो रसड़ा से चलकर सलेमपुर के लिए जा रही था, बेल्थरारोड से बलिया के लिए पीकप जा रहा था जहां पावर हाउस के पास आमने सामने दोनों की भिड़न्त हो गयी। सूचना पाकर उभांव पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जहां सड़क का आवागमन शुरु कराया वहीं चोटिलों का सीएचसी सीयर में उपचार कराया। चिकित्सक ने चोटिलों की दशा गम्भीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक की माने तो अवधेश शराब की नशे में धुत मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *