जमुआव चट्टी के समीप सड़क दुर्घटना में माँ- बेटे की मौत, मौत का कारण बना जल निगम का पाइप डालने के लिए खोदी गयी मिट्टी

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव चट्टी के समीप बुधवार के अपराहन लगभग  साढ़े 3 बजे  बाइक सवार माँ- बेटे की पिकप से हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों शवो को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के बाद  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के बहुताचक उपाध्याय गांव निवासी उमेश यादव 30 वर्ष पुत्र स्व0 रमाशंकर यादव बाइक से बुधवार को अपने ननिहाल कैथी से अपनी माँ बिंदा देवी 55 वर्ष पत्नी स्व0 रमाशंकर यादव को लेकर घर आ रहा था। अभी वह जमुआव चट्टी से आगे पहुँचा था कि सड़क के किनारे जल निगम द्वारा पाइप डालने के लिए खोदे गए मिट्टी के बारिश के चलते कीचड़ में तब्दील मिट्टी से बाइक फिसल गई और पीछे से आ रही पिकप के चपेट में आ गए। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल माँ- बेटे को 108 नम्बर एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया।  पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। साथ ही पिकप को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *