समाजवादी पार्टी बेल्थरारोड विधानसभा के जोनल , सेक्टर और बूथ प्रभारी की बैठक सम्पन्न

बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के बेल्थरारोड विधानसभा के जोनल, सेक्टर और बूथ प्रभारियों की समीक्षा बैठक रविवार को माँ बन्धुई देवराज महाविद्यालय पशुहारी के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सपा के बूथ , सेक्टर, जोनल प्रभारी और कार्यकर्ता सामंजस्य बनाकर प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लेकर यहाँ से जाए। उन्होंने कहा कि संगठन और बूथ को मजबूत करना होगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक मोहम्मद जियाऊद्दीन रिजवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान उनके कार्यकर्ताओ से है देश मे जितनी भी राजनीति पार्टियां है उसमें सबसे मजबूत किसी पार्टी के कार्यकर्ता है तो समाजवादी पार्टी का है। वही पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद को भुलाकर पार्टी हित मे पूरे मनोयोग के साथ लग जाय, इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना है। समीक्षा बैठक को जिला महासचिव राजन कनौजिया, पूर्व ब्लाक सीयर प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मतलब अख्तर, विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद,शमशाद बासपारी, शम्भूनाथ आचार्य, रुद्रप्रताप यादव , जयप्रकाश यादव आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी बब्बन यादव, उमेश यादव, आनन्द यादव, देवेन्द्र यादव प्रधान, गोपाल यादव, अमलेश कनौजिया, मुन्ना यादव, अमरजीत चौधरी, बलबीर यादव, राजनाथ यादव, मनोज यादव, राजेन्द्र चौरसिया रामाश्रय यादव प्रधान, सहित भारी संख्या में सपा के बूथ, सेक्टर, जोनल प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
