बिल्थरारोड के होनहार ईशान वर्मा को मंडलायुक्त गोरखपुर ने किया सम्मानित, IIT कानपुर में हुआ चयन


बिल्थरारोड (बलिया): बलिया जनपद के लिए गौरव का क्षण है, जब क्षेत्र के मेधावी छात्र ईशान वर्मा ने जेईई एडवांस 2025 में शानदार प्रदर्शन कर IIT कानपुर में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर मंडलायुक्त गोरखपुर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
ईशान वर्मा, श्री कृष्ण मोहन वर्मा (कर्मचारी, डीआईओएस ऑफिस गोरखपुर) के पुत्र हैं। उन्होंने ऑल इंडिया में 5418वीं रैंक और ओबीसी कैटेगरी में 1059वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ईशान की प्रारंभिक से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा गोरखपुर से हुई है।
ईशान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार को दिया। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी मंज़िल हासिल की जा सकती है।
ईशान के छोटे नाना, वरिष्ठ पत्रकार और पीटीआई से जुड़े अनूप कुमार हेमकर ने कहा, “ईशान की सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उसकी मेहनत और लगन रंग लाई है।” वहीं उनके नाना श्री राजेश कुमार हेमकर और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने भी खुशी जाहिर की।
इलाके में इस सफलता को लेकर खुशी की लहर है। ईशान को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दे रहे हैं।
👉 Ballia Hindi News परिवार की ओर से ईशान वर्मा को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
