पागल कुत्ते ने गाय, बकरी, मुर्गी और चार लोग को काटकर किया घायल

बिल्थरारोड। क्षेत्र के बेल्थराबाजार गांव में गुरुवार को चार लोग समेत आधा दर्जन पशु कुत्ते के काटने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेल्थराबाजार गांव में गुरुवार के अपराहन लगभग 3 बजे घर से बाहर बैठे विजय शंकर यादव उर्फ मास्टर 68 वर्ष इसी बीच एक कुत्ता आया और उनको काट लिया। इसके बाद घर वालो के शोर करने पर वहा से भाग गया और आगे जाकर छेदी पांडेय 70 वर्ष , पिंकी 8 वर्ष, गोलू 4 वर्ष को भी काट लिया। जिससे सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगो ने कुत्ते को दौड़ा लिया। भागते समय कुत्ते ने रास्ते मे एक गाय, एक बकरी और मुर्गी को भी काटते हुए भाग गया। इस पागल कुत्ते के काटने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। परिजनों द्वारा सभी को सीएचसी सीयर ले जाया गया।
