बलिया में शराब तश्कर शराब समेत गिरफ्तार!

बलिया। दुबहड पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से 240 फ्रूटी 8पीएम (43.2 लीटर) अवैध शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 60 (1) क/ 60 (1) ख आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चारों को चालान न्यायालय कर दिया।
मंगलवार को दुबहर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराही फोर्स ने मुखवीर की सूचना पर बलिया बैरिया मार्ग पर स्थित जनाड़ी तिराहा से चारों अभियुक्तों को स्विफ्ट कार नं. (यूपी 15एएफ 8400) पर लदी 240 फ्रूटी 8पीएम अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में वाहन चालक राजबीर सिंह पुत्र छट्ठी लाल सिंह, आलोक कुमार सिंह पुत्र बृज बिहारी सिंह, राज सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह व सचिन कुमार सिंह पुत्र नन्द किशोर सिंह ( (निवासीगण : बैजूटोला, रिविल गंज, सारण बिहार) शामिल है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, कां. राहुल सरोज, आशीष पाण्डेय व हेड कां. राम आसरे व संजीव सिंह शामिल रहे।
