जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में ज्ञान शक्ति समारोह में कक्षा में अव्वल स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
बिल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में बुधवार को ज्ञान शक्ति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसके तहत कक्षा 6 से 9 एवं कक्षा 11 के छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर डॉ जे आर मिश्र, प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा के साथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कानपुर यूनिवर्सिटी के चाइल्ड काउंसलर, टीचर ट्रेनर शुभम चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना एवं अन्य मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसे सुन लोग भावविभोर हो गए। इस मौके पर सभी कक्षा के जिसमे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय चयनित छात्रों को स्कूल प्रबंधन द्वारा मेडल, सर्टिफिकेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। 96.38 प्रतिशत अंक पाने वाली कक्षा 7 की छात्रा दिशा बरनवाल स्कूल टॉपर रही। जिसे डायरेक्ट डॉ जे आर मिश्र ने स्कूल की तरफ से 11 हजार का चेक देकर विशेष रूप से पुरस्कृत किया। ग्रीन हाउस के मयंक पांडे एवं स्नेहा चौहान को कैप्टन ऑफ ईयर घोषित कर पुरस्कृत किया गया। कक्षा 11 में , रीतिमा चौरसिया, महिमा मद्धेशिया वैष्णवी चौबे एवं शुभमणि त्रिपाठी अव्वल रहें। संचालन आयुष गुप्ता, दिव्यांशु नवल एवं बबलू सर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातमा , शिक्षक उदित राज गुप्ता, मो. जेबिन, अरुण यादव, पी के सिंह, ज्योति वर्मा, अरविंद ,रवि आदि का प्रमुख योगदान रहा। इस मौके पर संजय कुमार मिंटू, बबलू जायसवाल, गुड्डू आदि सहित अभिभावक एवं छात्र मौजूद रहें।

