जाको राखे साइयां, मार सके न कोय!आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा—एयरबैग ने बचाई दो युवकों की जान




उभांव थाना क्षेत्र के दो युवकों—रोहित वर्मा (26 वर्ष) पुत्र भोला वर्मा, निवासी ग्राम बिठुआ तथा लालवचन (32 वर्ष) निवासी बेल्थरा बाजार का सोमवार देर रात लगभग 2 बजे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचना किसी चमत्कार से कम नहीं।
जानकारी के अनुसार रोहित अपनी बहन को दिल्ली छोड़कर वापस लौट रहे थे, तभी आगरा एक्सप्रेस-वे के करीब 138 किमी के पास उनकी अर्टिगा (Ertiga) कार आगे जा रही बस से भीषण रूप से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन समय रहते एयरबैग खुल जाने की वजह से दोनों की जान बच गई।
हादसे के बाद घायल दोनों युवकों को एसपीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।
इस पूरे हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया—
“जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।”
