स्वतंत्रता दिवस विद्यालयों व सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों, संस्थानों पर धूमधाम से मनाया गया, देशभक्ति संस्कृति कार्यक्रमों की धूम रही

बिल्थरारोड। आजादी के 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर व क्षेत्र में लोगों में उत्साह रहा। इस दौरान विद्यालयों व सरकारी कार्यालयों पर झंडारोहण की धूम रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यालयों के बच्चों द्वारा डीजे पर बजता देश भक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन रेनू गुप्ता ने झंडारोहण किया। चेयरमैन ने इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विश्व पटल पर छाया हुआ है। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ जेआर मिश्रा और प्रिंसिपल शीला मिश्रा, नवजीवन इंग्लिश स्कूल पर प्रिंसिपल ग्रेसी जान,एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर में विद्यालय चेयरमैन प्रतीक राज सिंह, सेंट्रल पब्लिक स्कूल पर प्रबन्धक सतीश दुबे ने झंडारोहण किया। फतेह बहादुर सिंह शिव शंकर सिंह महाविद्यालय पर विद्यालय प्रबंधक रविशंकर सिंह पिक्कु, स्व0 केशव प्रसाद पीजी कालेज ससना बहादुरपुर में प्रबन्धक व जिला सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंह इन्नू, डीएवी इंटर कॉलेज पर प्रबन्धक अनूप कुमार हेमकर, देवराज इन्टर कालेज पशुहारी पर बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, माँ मतुरनी देवी महाविद्यालय पर पूर्व विधायक केदारनाथ वर्मा ने झंडारोहण किया। श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज, देवेन्द्र पीजी कॉलेज पर झंडारोहण किया गया। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम एआर फारूकी, सीएचसी सीयर पर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह, थाना उभांव पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र, सीयर पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार के साथ ही अन्य सरकारी कार्यालयों में उनके प्रभारियों द्वारा झंडारोहण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *