आगामी बकरीद त्यौहार के मद्देनज़र उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में सीयर चौकी में पीस कमेटी की बैठक संपन्न!

बिल्थरारोड  /कुर्बानी का पर्व बकरीद को सकुशल व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार की शाम को पुलिस चौकी सीयर के प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प जताया गया।उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय ने कहा कि मिलजुल कर हंसी-खुशी माहौल में पर्व मनाने से उसका उत्साह बढ़ जाता है उन्होंने कहा कि त्योहार मे कोई नया कार्य नहीं होगा जो पहले से होता आ रहा है वही होगा उन्होंने अवैध जानवरों की कुर्बानी पर भी रोक लगाई थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने पर्व पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस दौरान अधिकारियों ने सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस मौके पर वीडियो सीयर शिवांकित वर्मा,चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार,परवेज हमजा,प्रशांत कुमार मंटू,सुनील कुमार टिंकू,धर्मेंद्र सोनी,जफर खान, दानिश आफताब, जमसेद आलम,आतिफ जमील, कम्मू लारी,खालिद जाहिर,फहद,सद्दाम,मिथिलेश कुमार,दयाशंकर मौर्य,आतिफ जमील आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *