उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में सास, ससुर और पति समेत 5 नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, दहेज व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में बीते शनिवार की रात्रि एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में मृतिका के भाई की तहरीर पर उभांव पुलिस ने सास, ससुर और पति समेत 5 नामजद व तीन , चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, दहेज व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।ज्ञात हो कि उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में चंदन साहनी अपनी पत्नी मिन्नी साहनी (30) वर्ष के साथ रहता था। शनिवार की शाम मिन्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत होने की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई अजय निवासी लौवासाथ  थाना मधुबन जिला मऊ ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया । अजय ने बताया कि उसकी बहन निम्मी की शादी सोनाडीह निवासी चंदन साहनी के साथ हुई थी।  अजय ने आरोप लगाया कि शादी में बहनोई को 3 लाख रुपए, एक बुलेट व सोने चांदी के गहने उपहार में दिए गए थे।बावजूद इसके वह और दहेज के लिए बहन को अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे। बताया कि शनिवार की शाम उसके बहनोई ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की मौत हो गई है। जब वह भागा-भागा बहन के घर पहुंचा तो उसकी बहन बिस्तर पर मृत पड़ी हुई थी। मृतिका के भाई ने आरोप लगाया कि उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतिका के भाई अजय की तहरीर पर उभांव पुलिस ने  5 नामजद जिसमे मृतिका के पति चन्दन साहनी, ससुर सुरेंद्र साहनी, सासु देवन्ती देवी, सूदीप साहनी, भुवर यादव तथा तीन , चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अन्य धारा सहित हत्या और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *