तहसील क्षेत्र के सरया डीहूभगत गांव में अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में लगी आग से सारा सामान जलकर राख हो गया

बिल्थरारोड। भीमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयांडीहुभगत में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में एक व्यक्ति का घर मे रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार सरयांडीहुभगत निवासी रविंद्र प्रसाद पुत्र रामदेव के परिवार के लोग घर गृहस्थी के कार्य से खेत गए गए थे इसी बीच उनके रिहायसी झोपड़ी में गुरुवार के अपराहन अचानक आग गयी। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। किन्तु आग की विकराल लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया जिससे झोपड़ी में रखे दैनिक खाद्य सामग्री आटा, दाल ,चावल, साइकिल, चौकी, रजाई, गद्दा ,चारपाई व अन्य सामान जलकर खाक हो गया । ग्राम वासियों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिससे आसपास के लोगो का मकान आग लगने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *