उभांव थाना क्षेत्र के कड्सर गांव में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से 5 लोग गम्भीर रूप से झुलसे, दो रेफर


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कड्सर गांव में शनिवार की देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे पन्नालाल वर्मा के घर खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीन महिला समेत पांच लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। जिसे आस पास के लोगो द्वारा सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने दो की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कड्सर गांव निवासी पन्नालाल वर्मा के घर सिलेंडर पर खाना बन रहा था उस समय सभी लोग आंगन में ही थे । अचानक सिलेंडर में आग लग गयी और सिलेंडर फट गया । जिससे पन्नालाल वर्मा 70 वर्ष पुत्र स्व विश्वनाथ वर्मा, मोतीसरी देवी 65 वर्ष पत्नी पन्नालाल भूपेन्द्र वर्मा 34 वर्ष पुत्र पन्नालाल वर्मा, अनिता वर्मा 36 वर्ष पत्नी भीमेन्दर वर्मा, आरती वर्मा 32 वर्ष पत्नी भूपेन्द्र वर्मा गम्भीर रूप से झूलस गए। जिन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर विक्रम सेन सोनकर ने प्राथमिक उपचार के बाद भूपेंद्र वर्मा 34 वर्ष और अनिता वर्मा 36 वर्ष को स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। सिलेंडर फटने से मकान में दरार आ गई है और दरवाजा जल गया है। घर के अन्य 4 लोग धीरेंद्र वर्मा 45वर्ष, लालमती 50 वर्ष, आदित्य 17 वर्ष, अनामिका 13 वर्ष घर से बाहर होने से बच गए।
