मोमोज बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग से पति- पत्नी गम्भीर रूप से झुलसे


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अवाये गांव में सोमवार को मोमोज बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग से पति- पत्नी गम्भीर रूप से झुलस गए। लोगो द्वारा दोनों को इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवाये गांव निवासी सुनील राजभर 35 वर्ष और उसकी पत्नी मीना देवी 30 वर्ष दोनों मोमोज बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। सोमवार के दोपहर में गैस पर मोमोज उबालकर तैयार कर रहे थे कि इसी बीच गैस सिलेंडर में आग लग गयी जिससे पति – पत्नी दोनों गम्भीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगो की मदद से दोनों को सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।
