बिल्थरारोड में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार अपाचे बाइक की वैगन-आर से टक्कर, किशोर की मौत, दो गंभीर

मृतक

बिल्थरारोड / उभांव थाना क्षेत्र के चौकियां–उभांव मार्ग पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में चौकियां मोड़ की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते पर बैंक हो रही वैगन-आर कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इनमें से एक युवक दूर जा गिरा, जबकि दो युवक कार के नीचे फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार के नीचे से बाहर निकाला और टेम्पो के माध्यम से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने करन यादव (14 वर्ष) पुत्र धनंजय यादव, निवासी पिपरौली बड़ागांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रिंस (16 वर्ष) पुत्र राजू, निवासी चौकिया मोड़ और शैलेश (15 वर्ष) पुत्र मनोज, निवासी पिपरौली बड़ागांव की हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों में प्रिंस की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *