खून जांच के नामपर पैसा मांगना पड़ा मंहगा, जांच रिपोर्ट 2 दिनों में तलब

बिल्थरारोड / सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर में पैथालोजी कक्ष में खून जांच करने के नाम पर लैब टेक्निशियन द्वारा 30 रुपये मांगने व पैसा न देने पर जांच पर्ची फेक दिये जाने का मामला गहरा गया है। सीएचसी सीयर के अधीक्षक डा0 तनबीर आजम ने इस मामले की जांच डा0 एल0सी0 शर्मा को देते हुए दो दिनों के अन्दर जांच आख्या देने का आदेश पत्र जारी कर दिया है।
प्रकरण में जानकारी के अनुसार बीते 17 जून को बेल्थरारोड नगर की नीतू नामक एक महिला अस्पताल में रोगी पर्ची जारी कराकर किसी चिकित्सक से चेकप कराया था, चिकित्सक ने खून जांच के लिए लिख दिया। उक्त महिला जब अस्पताल के पैथालोजी कक्ष में खून जांच कराने पहुंची तो चिकित्सक की पर्ची देख लैब टेक्निशियन ने 30 रुपये की मांग की थी, पैसा न देने पर टेक्निशियन ने पर्ची को फेक दिया था। इससे खिन्न होकर उसने अधीक्षक के नाम व तहसील समाधान दिवस पर एक शिकायती आवेदन देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की थी। जिसके बावत जांच की अधीक्षक द्वारा प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है। इस जांच के लिए दोनों पक्षों को आगामी 22 जून को दोपहर 2 बजे जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के निए नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *