बिल्थरारोड में बैंकों से आए दिन हो रही है फ्रॉडगिरी व्यापारी के खाते से साइबर अपराधियों ने ₹20000 उड़ाए

बिल्थरारोड /इण्टरनेट की दुनिया में बैंक खातों से धन उड़ाने के प्रतिदिन नये-नये तरीके सुनने को मिलने लगे हैं। साईवर अपराध की इस दुनिया में किशन वर्मा व्यापारी के खाते से दो बार मे 10, 10 हजार रुपये उड़ाने में साइबर अपराधियों ने सफलता पा लिया है।
जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 निवासी किशन वर्मा पुत्र ओमप्रकाश सर्राफ के खाते से साइबर से जुडे़ अपराधियों ने 2 बार में 20 हजार रुपये यूनियन बैंक के खाता से उड़ा दिये। घटना के शिकार किशन की माने तो मोबाईल नम्बर 8604978136 पर जब पैसे कटने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए दूसरे दिन उपभोक्ता ने बैंक में जाकर के शिकायत दर्ज कराई तथा संबंधित अधिकारियों को ट्वीट के माध्यम से अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की बिल्थरा रोड में आए दिन बैंकों से ऐसे फ्रॉड गिरी की घटनाएं हो रही हैं ।
