पूर्वमंत्री व पूर्व भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम ने मुख्यमंत्री मंत्री से मिलकर बेल्थरारोड क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया

बिल्थरारोड। पूर्व मंत्री भाजपा नेता छट्ठू राम ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अवगत कराते हुए क्षेत्र के विकास के लिए बिजली व्यवस्था  और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ कराने की मांग किया है। इस सम्बंध में छट्ठुराम ने बताया कि क्षेत्र के सोनाडीह फीडर से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को आये दिन बिजली आपूर्ति को लेकर परेशानी होती रहती है। जिसको लेकर  सोनाडीह में उच्चीकृत नए सबस्टेशन लगाने की मांग किया। वही स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ करने के लिए बेल्थरारोड और भीमपुरा क्षेत्र में 200 बेड का अस्पताल खोलने की मांग किया हसि। जिससे क्षेत्र के लोगो को बेहतर इलाज मिल सके। स्वास्थ्य सम्बन्धी इलाज के लिए कोई बड़ा अस्पताल नही होने से लोगो को अन्य जिलों में जाना पड़ता है। 200 बेड का अस्पताल खुल जाने पर लोगो को इलाज की अच्छी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी से बेल्थरारोड में आने के लिए आग्रह किया है। शीघ्र ही उनका कार्यक्रम लगने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *