नगरा – चौकियां मार्ग पर टेम्पो और पिकप की टक्कर में चार महिला समेत पांच लोग गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के नगरा- चौकियां मार्ग पर विड़हरा गांव के समीप शनिवार को लगभग 3 बजे टेम्पो और पिकप के आपसी टक्कर में चार महिला समेत 5 लोग गम्भीर रूप से घायलों में एक गर्भवती महिला समेत दो की स्थिति गम्भीर देख बीएचयू बनारस के लिए व एक महिला को बलिया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिकप को अपने कब्जे में ले लिया है और पिकप चालक भी गिरफ्तार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर कानून गोयान गांव निवासी गरिमा 25 वर्ष पत्नी अरविन्द गर्भवती थी । शनिवार को तबियत खराब होने पर परिजन टेम्पो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लेकर आ रहे थे। अभी विड़हरा गांव के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रही पिकप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे टेम्पो सड़क के किनारे पलट गया। जिसमें बैठे कुमारी देवी 50 वर्ष पत्नी गुलाब, गरिमा देवी 25 वर्ष पत्नी अरविन्द, आशा कार्यकत्री मंशा देवी 30 वर्ष पत्नी हरिन्दर, मालती देवी 48 वर्ष पत्नी मुन्ना खरवार और टेम्पो चालक भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को 108 नम्बर एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने गर्भवती महिला गरिमा देवी और कुमारी देवी की स्थिति नाजुक देख बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि मंशा देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सपा विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, बब्बन यादव, सन्तोष यादव दिवान ने एम्बुलेंस बुलाकर परिजनों के साथ बीएचयू भेजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *