रंगों का त्योहार होली और रमजान के पर्व को लेकर सीयर पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की हुई बैठक

बिल्थरारोड। रंगों का त्योहार होली और रमजान के पावन पर्व के मद्देनजर रविवार को शांति समिति की बैठक पुलिस चौकी सीयर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में होली और रमजान में आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की रणनीति तय की गई।  इस मौके पर उभांव इंस्पेक्टर राजेन्द प्रसाद सिंह ने होली के त्योहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हंसी-खुशी माहौल में मिलजुल कर पर्व मनाने से उसका उत्साह बढता है। उन्होंने कहा कि होली के दिन अवैध शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कहीं भी अवैध शराब बेचने की सूचना मिलने पर फौरन पुलिस को सूचित किया जाय, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने प्रधानों से अपने अपने गांव में होलिका दहन सकुशल संपन्न कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि होली के दिन पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने उन्होंने कहा होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।  मुस्लिम भाई भी रमजान के त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाये।माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई इस्पेक्टर ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में बिजली, पानी, सफाई आदि का मुद्दा जोर-शोर से छाया रहा। इस मौके पर चौकी प्रभारी सीयर बी,बी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जिलापंचायत सदस्य चन्द्रभान राम, मोहम्मद आतिफ, पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान, सभासद  मोहम्मद सद्दाम, सभासद नीलेश दीपू, सभासद राममनोहर गांधी, मोहम्मद नैयर, उमेश अम्बेडकर, ,दानिश आफताब,अली रजा , ग्राम प्रधान कुन्डैल अख्तर अली, धर्मेन्द्र सोनी, दीपक कनौजिया, देवानन्द शुक्ल, सुनील कुमार टिंकू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *