खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह को पितृ शोक
बिल्थरारोड। खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह के पिता फुलगेन्द्र सिंह 78 वर्ष की बुधवार के अपराहन लगभग 2 बजे निधन की खबर मिलते ही शिक्षकों व शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ गयी। निधन की सूचना मिलने के समय एबीएसए अपने सीयर स्थित कार्यालय पर ही मौजूद थे। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वे अपने घर वाराणसी रामनगर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार इनके पिता लगभग एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे।

