आस्था बनाम प्रशासन: बिल्थरारोड में मंदिर पर ताला, भक्तों में उबाल

बिल्थरारोड
स्थानीय रोडवेज डिपो के बगल में बन रहे मंदिर को लेकर बुधवार  को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने अचानक मौके पर पहुँचकर निर्माणाधीन मंदिर के मुख्य द्वार पर ‘सीज़’ कर आगे की निर्माण पर रोक लगा दिया

सूत्रों के मुताबिक, रोडवेज के आरएम और एसएम अधिकारियों ने यह कार्रवाई इस आधार पर की कि जिस भूमि पर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था, वह रोडवेज की परिसंपत्ति में आती है। विभागीय अनुमति के बिना वहाँ कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता।

अधिकारियों की इस कार्यवाही से स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों में तीखी नाराज़गी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि यह मंदिर क्षेत्र के आस्था का केंद्र बनने जा रहा था, और बिना पूर्व सूचना के सीज़ किया जाना धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात है।

इधर, दोनों अधिकारियों से इस संबंध में फोन द्वारा संपर्क साधने की कोशिश की गई ताकि उनका पक्ष जाना जा सके, लेकिन दोनों अधिकारियों के फोन रिसीव नहीं हुए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे जल्द ही जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करेंगे, ताकि आस्था से जुड़े इस विवाद का समाधान निकल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *