लू और भीषण गर्मी से आमजन बेहाल, तापमान पहुँचा 45 डिग्री के पार

बिल्थरारोड। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक चल रही पुरवा और पछुवा हवा के चलते लू के थपेड़े ने आमजन की परेशानी और बढ़ा दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक बढ़ जाने से भीषण गर्मी से नगर में सड़के वीरान हो गयी थी। तेज धूप और गर्म हवा के चलते लोगो का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। लगातार तापमान में बढ़ाव के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। जरूरी कार्यो के लिए निकलने वाले लोग चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग सिर , चेहरा आदि को ढककर चल रहे है। हवाओ के गर्म थपेड़े से शरीर झुलस जा रही है। भीषण गर्मी के चलते ताल, पोखरे सब सुख गए है। पानी नही मिलने से प्यास ब्याकुल पशु पक्षी बेहाल है। वही किसानों को धान की फसल के लिए भय सताने लगा है। किसी तरह धान की नर्सरी को महंगे डीजल खरीदकर ईंजन से पानी चलाकर संजीवनी दे रहे है।
