सीएचसी सीयर पर तैनात डॉक्टर एलसी शर्मा के खिलाफ शिकायती पत्र देकर करवाई की मांग

बिल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर एक दशक से तैनात डॉक्टर लालचन्द शर्मा के खिलाफ जसुराम राजभर निवासी कुंडैलशाह ने मुख्यमंत्री, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर इनके द्वारा किये गए भ्रष्टाचार की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है। जसुराम राजभर ने शिकायती पत्र के माध्यम से डॉक्टर लालचंद शर्मा पर आरोप लगाया है कि नगर के झोला छाप डॉक्टरों व अवैध रूप से संचालित अस्पताल और पैथालॉजी वालो से नोडल अधिकारी बताकर बड़े पैमाने पर धन की उगाही करते है। साथ ही ये 10 वर्ष से अधिक समय से सीएचसी सीयर पर कार्यरत है और अपने दायित्व का निर्वहन करने के बजाय राजनीति करते है और विपरीत कार्य पद्धति के द्वारा विभाग की छवि को धूमिल करते है। उनका आरोप है कि पूर्व में कई बार इनके खिलाफ शिकायती पत्रक दिए गए है किन्तु ये राजनीतिक दबाव मामले को दबवा देते है। इनके खिलाफ पूर्व में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के द्वारा करवाई करने का आदेश भी हुआ था किंतु मामला ठण्डे बस्ते में पड़ गया। उन्होंने मुख्यमंत्री, महानिदेशक स्वास्थ्य व अन्य अधिकारियों से उक्त डॉक्टर की खिलाफ जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है।
