संदिग्ध हाल में घायल अधेड़ का मिला शव !

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर नहर के समीप शनिवार की देर रात एक अधेड़ घायल अवस्था में अचेत मिला। रात में गश्त के दौरान होमगार्ड जवान ने मरणासन्न अवस्था में घायल अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। चिकित्सक के अनुसार मृतक की सिर में काफी चोट लगी है। मृतक कहां का रहने वाला है और किन परिस्थितियों के चलते उसकी यह हालत हुई, ज्ञात नहीं हो सका। पुलिस ने अज्ञात अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना एक्सीडेंट का लगता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *