जीएम ए एम इन्टर कालेज बेल्थरारोड के समीप नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिला

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत जीएम ए एम इन्टर कालेज के समीप नाले की पुलिया में एक लगभग 45 वर्षीय अज्ञात युवक शव शुक्रवार की सुबह मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को नाले से निकलवाकर कागजी करवाई करते हुए पोस्टमार्टम कि तैयारी कर रही थी जानकारी के अनुसार शुक्रवार के सुबह कुछ लोग टहलने जा रहे थे इसी बीच जीएम ए एम इन्टर कालेज के सामने नाले के पुलिया में एक युवक का शव दिखाई दिया। लोगो ने वार्ड के सभासद नीलेश दीपू को मोबाइल द्वारा बताया। सभासद ने इसकी सूचना सीयर पुलिस चौकी प्रभारी देवेन्द्र कुमार को दी । पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नही हो सका था।
