45 घाटों पर छठ की तैयारियाँ पूरी, सुरक्षा चाक-चौबंद !

बिल्थरारोड। क्षेत्र में छठ महापर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है। नगर और आसपास के इलाक़ों में कुल 45 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हो रहा है, जहाँ श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

इंस्पेक्टर संजय शुक्ल ने बताया कि पुलिस टीम लगातार चक्रमण कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और सुरक्षा बलों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है।

संजय शुक्ल ने छठ व्रती एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि घाट, पोखरों तथा जलाशयों के किनारों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और पानी के बिल्कुल करीब जाने से बचें। विशेषकर बच्चों और बुज़ुर्गों का खास ध्यान रखें।

प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि त्योहार की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने में सभी मिलकर योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *