क्रय- विक्रय सहकारी समिति बेल्थरारोड पर व्यक्तिगत सदस्य पद पर हुए चुनाव में चन्द्रप्रताप सिंह और वीरेन्द्र यादव रामपुरी ने जीत का परचम लहराया

बिल्थरारोड। क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड बेल्थरारोड के प्रबंध समिति पर बुधवार को  सदस्य पद के लिए हुए  चुनाव में वार्ड नम्बर 2  इब्राहिम पट्टी से राजेन्द्र 4 मत से और वार्ड नम्बर 6 खेजुरी से जयप्रकाश 1 मत से विजयी हुए। जबकि व्यक्तिगत दो सदस्य पद हेतु हुए चुनाव में चन्द्रप्रताप सिंह और वीरेन्द्र यादव रामपुरी निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी ज्ञान प्रसाद ने बताया कि सदस्य पद के लिए अब तक वार्ड संख्या एक से निखिल प्रताप सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, वार्ड नंबर तीन से अनूप सिंह, वार्ड नंबर चार से राजनाथ पांडेय, वार्ड नंबर पांच से मक्खन, वार्ड नंबर सात से वंदना, वार्ड नंबर आठ से सुनीता और वार्ड नंबर नौ से शशिकांत को निर्विरोध निर्वाचित किए गए है  बुधवार को क्रय विक्रय सहकारी समिति बेल्थरारोड पर सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में  वार्ड नम्बर 6 खेजुरी में जयप्रकाश को 10  मत और सूर्यपाल को 9 मत मिले। एक मत से जयप्रकाश ने जीत दर्ज किया। टोटल 19 मत पड़े । वही वार्ड नम्बर 2 इब्राहिम पट्टी में राजेन्द्र को 10 मत और योगेंद्र को 6 मत मिले जिसमे राजेन्द्र 4 मत से विजयी हुए। टोटल 16 मत पड़े।व्यक्तिगत सदस्य पद के लिए4 लोग चुनाव लड़े थे। टोटल 307 मत पड़े । जिसमे उमेश चौरसिया  को 102 मत, चंद्रप्रताप सिंह को 183 मत , वीरेन्द्र यादव रामपुरी को 180 मत और शम्भूनाथ यादव को  124  मत मिले। जिसमे सर्वाधिक मत पाने वाले चन्द्रप्रताप सिंह और वीरेंद्र यादव रामपुरी को निर्वाचित घोषित किया गया।  सभापति और उपसभापति पद के लिए सात मार्च को चुनाव किया जाना है। इस मौके क्रय विक्रय के सचिव योगेंद्र पाण्डेय आदि सहित चौकी इंचार्ज सीयर देवेन्द्र कुमार दलबल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंह, सतीश गुप्ता, निखिल प्रताप बिट्टू सिंह, सभासद राममनोहर गाँधी, अरुण तिवारी, उमेश पाण्डेय, परमेश सिंह, भुवाल सिंह, प्रमोद यादव, विश्राम सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव, जनार्दन यादव, चुन्नू सिंह, रामाश्रय यादव, दीपक, देवेंद्र गुप्ता, अमन दुबे आदि ने फूल मालाओं से गर्मजोशी से जीत की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *