मारपीट में घायल आशीष की माँ की तहरीर पर पांच नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बिल्थरारोड। नगर के चरण सिंह तिराहे के पास शनिवार को कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। बताया जाता है कि उभांव थाना क्षेत्र के मझवलिया ग्राम निवासी आशीष सिंह 28 वर्ष चरण सिंह त्रिमुहानी के पास एक दुकान पर बैठे थे। इस दौरान करीब आधा दर्जन युवक दुकान के पास आए और आशीष को मारने पीटने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने बीच- बचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। घायल आशीष को सीएचसी में इलाज करने के बाद गंभीरावस्था के चलते रेफर कर दिया। उसका इलाज मऊ के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह ने बताया कि इस मामले में घायल की माता की तहरीर पर पांच नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *