नगर पंचायत के सार्वजनिक रास्ते पर शौचालय का गढ्ढा खोद दिए जाने से बिछाई गई पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त होने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिल्थरारोड। नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 1 में सार्वजनिक रास्ते पर शौचालय का गढ्ढा खोदने व राजकीय पेयजल की डाले गए पाइप को क्षतिग्रस्त करने पर नगर पंचायत के लिपिक शैलेन्द्र कुमार द्वारा दो लोगो के खिलाफ उभांव थाने में तहरीर देकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। नगर पंचायत के लिपिक शैलेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 बेचू प्रसाद द्वारा दिये गए तहरीर में उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत के वार्ड 1 पुरानी स्टेट बैंक गली में सूर्य कुमार और प्रवीण नारायण गुप्त द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर शौचालय का गढ्ढा खोद दिए जाने से बिछाई गई पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिससे नगर की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गयी है। और नगर पालिका अधिनियम 1916 का उलंघन किया गया है। दिए गए तहरीर के आधार पर  उभांव थाने में सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *