आधार कार्ड में जन्मतिथि व नाम संशोधन के नाम पर बीएसएनएल कर्मचारी ने 600 रुपये का मांग किया

बिल्थरारोड ।  नगर में लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए काफी जलालत झेलनी पड़ रही है।नया आधार कार्ड बनवाने और संशोधन को लेकर लोग परेशान हाल हैं। जिसके चलते नगर में भारतीय दूरसंचार निगम कार्यालय पर आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए कर्मचारियों द्वारा  300 रुपये  से 500 रुपये की वसूली की जा रही है। लोग पूरे दिन इसके लिए परेशान रहते हैं। नौकरी का फार्म भरने के लिए नाम, जन्मतिथि, आधार और शैक्षिक प्रमाण पत्रों में छात्र का पूरा विवरण एक जैसा होना चाहिए, जिसके लिए  आधार में संशोधन कराना अति आवश्यक हो गया है,  जिसके लिए लोगो को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। वहीं आधार कार्ड बन रहे सेंटरों पर पूछने पर लोगों का कहना है कि आधार कार्ड सेंटर धन उगाही का केंद्र बन गया है। जमुआव गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि मंगलवार को बीएसएनल आफिस पर नाम और जन्मतिथि संशोधन कराने के लिए हाईस्कूल का प्रमाणपत्र लेकर गया तो कर्मचारी ने कहा कि संशोधन नही हो पायेगा। इस बात पर जब  बनाने के लिए कहा तो कर्मचारी ने कहा कि 600 रुपये दीजिए तब बनेगा। इसके बाद हम वहा से चले आये। कर्मचारियों द्वारा  प्रत्येक आधार कार्ड पर लोगों से तीन से पांच सौ या उससे अधिक भी मांगा जा रहा है। जो अवैध कमाई का जरिया बन गया । उन्होंने इस कर्मचारी के खिलाफ सम्बंधित अधिकारी से आवश्यक करवाई की मांग किया है।

पीड़ित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *