भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है- ओमप्रकाश राजभर


बिल्थरारोड। क्षेत्र के हल्दीरामपुर स्थित लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज के प्रांगण में बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैविनेट मन्त्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सर्वसमाज की कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देकर आधी आबादी के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। मोदी सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का फैसला किया है। हर ग्रामसभा के पंचायत भवन में कंप्यूटर द्वारा ग्रामीणों के जरूरत के सभी फॉर्म भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 40 साल कांग्रेस और चार-चार साल सपा बसपा की सरकारें रहीं, लेकिन जनता की बुनियादी समस्याएं पूर्ववत बनी रहीं। मोदी योगी सरकार में योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिल रहा है। राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और तीसरी बार रवींद्र कुशवाहा सांसद बनेंगे। सपा बसपा नहीं चाहते कि गरीबों का भला हो। इन सरकारों के दौरान गरीबों का हक लूट लिया गया। मौके पर सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक हंसू राम, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्वमंत्री छट्ठू राम, पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, दिनेश्वर सिंह, भगवान पाठक, सुग्रीव राजभर, विजय बहादुर दुबे, आलोक गुप्ता,चुन्नू सिंह, सभासद राममनोहर गांधी, लड्डू तिवारी, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

