देशी शराब की दुकान के सेल्समैन पर गोली चलाकर लूट का असफल प्रयास

बलिया । उभांव थाना क्षेत्र के राजपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर गुरुवार की रात्रि 8 बजकर 50 मिनट पर अज्ञात बदमाशों ने सेल्समैन पर तमंचा से फायर झोंककर कैश लूटने का दुसाहसिक प्रयास किया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली और तमंचे के छरे से हल्के रूप में घायल सेल्समैन जयराम यादव का सीएचसी सीयर पर इलाज कराया। सूचना मिलते ही दुकान के ठीकेदार भी पहुँच गये। इस सम्बंध में जब राजपुर स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन जयराम यादव से बातचीत किया गया तो उन्होंने बताया कि लब्भग 8 बजकर 50 मिनट पर रात्रि में मुँह बाधे दो लोग बाइक से आए उस समय हम पैसे का मिलान कर रहे थे। वे लोग कैस मांगने लगे नही देने पर खिड़की से तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें हमे कुछ छरे चेहरे पर लगे और बड़ी घटना होने से बाल- बाल बच गए। इसकी जानकारी तुरन्त मोबाइल से दुकान के अनुज्ञापि को दिया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुँची 112 नम्बर पुलिस ने पहुँचकर घटना की जानकारी ली और अंदर बिखरे तमंचे की गोली के छरे को इकट्ठा करके कब्जे में ले लिया और मुझे सीएचसी सीयर ले जाकर इलाज कराया। देशी शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश बदमाश तमंचा लिए फायर करते दिख रहे है। बदमाशो द्वारा किये गए इस घटना से सेल्समैन में दहशत व्याप्त है। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर उभांव से बात किया गया तो उन्होंने गोली चलने की बात से अनभिज्ञता जाहिर की। और कहा कि मुझे अभी सीसीटीवी फुटेज नही मिला है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *