एडवोकेट अमानुलहक अब्बासी को पद और एशोसिएशन की सदस्यता से सस्पेंड करने के मामले में बेल्थरारोड बार एशोसिएशन के अध्यक्ष को बार काउंसिल ऑफ उत्तरप्रदेश द्वारा तलब किया गया है।

बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील बार एशोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा  एडवोकेट अमानुलहक अब्बासी को एक माह पूर्व बार एशोसिएशन के उपाध्यक्ष पद और एशोसिएशन की सदस्यता से सस्पेंड करने के मामले में कई गयी शिकायत पर बार एशोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव को बार काउंसिल ऑफ उत्तरप्रदेश द्वारा तलब किया गया है। इस सम्बंध में अमानुलहक अब्बासी का कहना है कि  तहसील बार एशोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा मुझे नियम के विरुद्ध उपाध्यक्ष पद और एशोसिएशन की सदस्यता से 15 मई 2024 सस्पेंड कर दिया गया था। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा बार काउंसिल ऑफ उत्तरप्रदेश से किया गया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए बार काउंसिल ने  अध्यक्ष के आदेश को निरस्त करते हुए बेल्थरारोड तहसील बार एशोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव को नोटिस देकर तलब किया है साथ ही उल्लेख किया गया है कि अगर 3 जुलाई तक तलब नही होगे तो एडवोकेट एक्ट 1961, 35 ए के तहत करवाई करने के लिए बाध्य होंगे। अमानुलहक अब्बासी का कहना है कि हमे उम्मीद है कि हमे न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *